रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित किये जाने वाली परीक्षा के मद्देनजर 02 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रांची और पटना के बीच 02 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार है:

  1. गाड़ी सं. 08602/08601 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल
    • 08602 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल: 26 और 28 नवंबर 2024 को रांची से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
    • 08601 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल: 27 और 29 नवंबर 2024 को पटना से 15:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:30 बजे रांची पहुंचेगी।
    • स्टॉपेज: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, गया, जहानाबाद।
    • कोच संरचना: शयनयान श्रेणी के 11 और साधारण श्रेणी के 4 कोच।
  2. गाड़ी सं. 08604/08603 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल
    • 08604 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल: 27 नवंबर 2024 को रांची से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
    • 08603 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल: 28 नवंबर 2024 को पटना से 15:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:30 बजे रांची पहुंचेगी।
    • स्टॉपेज: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, गया, जहानाबाद।
    • कोच संरचना: तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 1 कोच, शयनयान श्रेणी के 6 कोच, और साधारण श्रेणी के 6 कोच।

किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें।

Source/RSB

Previous Next