पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने पूर्व में स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों (जीरो नंबर से चलने वाली) को अब उनके नियमित ट्रेन नंबरों के तहत चलाने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें अब नियमित नंबर से चलेंगी। यात्रियों को इन ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद 139 या एनटीईएस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
नियमित नंबरों से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06603/06604 → नियमित नंबर 61619/61620।
- बीना-गुना-बीना मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06607/06608 → नियमित नंबर 61611/61612।
- झालावाड़ सिटी-कोटा-झालावाड़ सिटी मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06613/06614 → नियमित नंबर 61619/61620।
- कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06617/06618 → नियमित नंबर 61601/61602।
- इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06619/06620 → नियमित नंबर 61617/61618।
- कटनी-बरगवां-कटनी मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06623/06624 → नियमित नंबर 61603/61604।
- कटनी-सतना-कटनी मेमू ट्रेन: स्पेशल नंबर 06625/06626 → नियमित नंबर 61605/61606।
- सतना-मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन:
- स्पेशल नंबर 06635/06636 → नियमित नंबर 61607/61608।
- स्पेशल नंबर 06637/06638 → नियमित नंबर 61609/61610।
- जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर ट्रेन:
- स्पेशल नंबर 05703/05704 → नियमित नंबर 51703/51704।
- स्पेशल नंबर 05705/05706 → नियमित नंबर 51705/51706।
- जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर ट्रेन: स्पेशल नंबर 05713/05714 → नियमित नंबर 51707/51708।
- कोटा-मंदसौर-कोटा ट्रेन: स्पेशल नंबर 05833/05834 → नियमित नंबर 59833/59834।
- कोटा-यमुना ब्रिज आगरा-आगरा फोर्ट-कोटा ट्रेन: स्पेशल नंबर 05913/05914 → नियमित नंबर 59813/59814।
इस निर्णय में कुल 56 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें नियमित नंबरों से चलाया जाएगा।
किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें।
Source/WCR

