महाप्रबंधक के साथ कोटा रेल मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदों की बैठक सम्पन्न।

पश्चिम मध्य रेल, कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदों के साथ 21 नवंबर को उम्मेद भवन, कोटा में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने की। उन्होंने सभी माननीय सांसदों का स्वागत करते हुए पश्चिम मध्य रेल की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने कहा कि सांसदगणों के सुझाव रेल प्रशासन और यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

मंडल रेल प्रबंधक कोटा, श्री मनीष तिवारी ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में झालावाड़-बारां के सांसद श्री दुष्यंत सिंह, चित्तौड़गढ़ के सांसद श्री चंद्र प्रकाश जोशी, मंदसौर के सांसद श्री सुधीर गुप्ता और उज्जैन की सांसद प्रतिनिधि श्री महेंद्र गादिया, मथुरा की सांसद प्रतिनिधि श्री संजय गोविल, तथा भीलवाड़ा की सांसद प्रतिनिधि श्री संजय धाकड़ उपस्थित रहे।

सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रेल यात्रियों की सुविधाओं, विकास, और समस्याओं को उठाया। रेलवे अधिकारियों ने इन मुद्दों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी।

बैठक में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री जी.एम. सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, और सीएओ (कंस्ट्रक्शन) श्री एम.एस. हाशमी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन श्री अनुराग पाण्डेय, उप महाप्रबंधक (सामान्य) ने किया।

Source/WCR

Previous Next