उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी एवं बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले 2025 के लिए उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी एवं बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:

1. 09609/09610, उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल रेलसेवा, उदयपुर सिटी से दिनांक 19.01.25 को 13.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 20.55 बजे आगमन एवं 21.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09610, धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा, धनबाद से दिनांक 20.01.25 को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 01.30 बजे आगमन एवं 01.40 बजे प्रस्थान कर 09.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और गोमो स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकेंड एसी, 04 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

2. 04811/04812, बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04811, बाड़मेर-बरौनी स्पेशल रेलसेवा, बाड़मेर से दिनांक 19.01.25 को 17.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 03.30 बजे आगमन एवं 03.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 09.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04812, बरौनी-बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा, बरौनी से दिनांक 21.01.25 को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन एवं 03.00 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बालोतरा, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Source/RSB

Previous Next