चेन्नई एग्मोर-जोधपुर-चेन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन।

दक्षिण रेलवे द्वारा पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु चेन्नई एग्मोर-जोधपुर-चेन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा चेन्नई एग्मोर के स्थान पर अब तांबरम से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:

  • गाड़ी संख्या 22663, तांबरम-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा
    यह गाड़ी दिनांक 23.11.24 से तांबरम से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी, चेन्नई एग्मोर स्टेशन पर 15.20 बजे पहुंचेगी और 15.30 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय पर जोधपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 22664, जोधपुर-तांबरम साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा
    यह गाड़ी दिनांक 26.11.24 से जोधपुर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी, चेन्नई एग्मोर स्टेशन पर 16.10 बजे पहुंचेगी और 16.20 बजे प्रस्थान कर 17.10 बजे तांबरम पहुंचेगी।

Source/RSB

Previous Next