यूटीएस ऑन मोबाइल टिकटिंग से अक्टूबर माह में 97 हजार से अधिक टिकट बुक, 101 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से मोबाइल टिकटिंग की सुविधा को और विस्तारित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूटीएस मोबाइल एप्प से ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बनाई जा रही हैं। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में पश्चिम मध्य रेल में तीनों मंडलों के वाणिज्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप माह अक्टूबर 2024 में यूटीएस एप्प से कुल 97,341 टिकट बुक किए गए, जिनसे 5 लाख 42 हजार 424 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 101 लाख 14 हजार 300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

स्टेशनों पर लंबी लाइनों से बचने के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प सर्विस शुरू की गई। पश्चिम मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन जनरल टिकट के लिए यूटीएस मोबाइल एप्प की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों के बीच इस एप्प की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ अनारक्षित टिकट लेने के आंकड़ों में भी काफी वृद्धि हुई है। इस एप्प के माध्यम से माह अक्टूबर 2024 में मंडल वाइज जानकारी इस प्रकार है:

जबलपुर मंडल:
यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा कुल 27,930 बुक टिकट से 2 लाख 58 हजार 207 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 34 लाख 17 हजार 170 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

भोपाल मंडल:
यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा कुल 31,710 बुक टिकट से 1 लाख 71 हजार 32 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 35 लाख 44 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

कोटा मंडल:
यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा कुल 37,701 बुक टिकट से 1 लाख 13 हजार 185 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 31 लाख 53 हजार 130 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेलवे ने एप से टिकट बुक करने संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

रेल प्रशासन ने अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल टिकटिंग एप्प पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं।

Source/WCR

Previous Next