यात्रियों की सुविधा हेतु दो ट्रिप के लिए 9 और 14 नवम्बर को जबलपुर से निजामुद्दीन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन।

दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर से गाड़ी संख्या 02181/02182 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर के मध्य दो फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 कोच होंगे। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 02181/02182 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर के मध्य स्पेशल एक ट्रिप दिनांक 9 एवं 14 नवम्बर 2024 को जबलपुर से और दिनांक 10 एवं 15 नवम्बर 2024 को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी।

गाड़ी सं. 02181 जबलपुर से निजामुद्दीन के लिए अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02182 हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के लिए अपने प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

गाड़ी के ठहराव: यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/WCR

Next