छठ पर्व पर दरभंगा- मैसूर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दरभंगा और मैसूर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05513 यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर एवं डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED