रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए गोंदिया और पटना के बीच तीन-तीन फेरे की पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 08895 का संचालन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 08896 का संचालन 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया से पटना के बीच डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ होते हुए संचालित होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08896 पटना से गोंदिया के बीच रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ होते हुए चलेगी।
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 10 स्लीपर, 3 एसी-3 और 1 एसी-2 कोच शामिल होंगे। ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव झारसुगुड़ा, रायकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल और राजेंद्र नगर में निर्धारित किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – SCER & RSB

