रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 1 जनवरी 2027 से बदल जाएंगे 4 जोड़ी ट्रेनों के नंबर

रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए चार जोड़ी ट्रेनों के नंबरों में बदलाव की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। निर्धारित तारीख से संबंधित सभी ट्रेनें अपने पुराने नंबरों के स्थान पर नए नंबरों से संचालित की जाएंगी। ऐसे में इन ट्रेनों से नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन नंबरों में हुए बदलाव की जानकारी रखना जरूरी होगा, ताकि टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

बदले गए ट्रेन नंबरों का विवरण इस प्रकार है—

महनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 22177 की जगह 11093 और 22178 की जगह 11094।

तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 22129 की जगह 11065 और 22130 की जगह 11066।

सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 12167 की जगह 11067 और 12168 की जगह 11068।

गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 12779 की जगह 17379 और 12780 की जगह 17380।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED