रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। इस नई रेलसेवा का नियमित संचालन वाराणसी से दिनांक 02.11.2026 से तथा साबरमती से दिनांक 04.11.2026 से किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12206, वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.11.2026 (सोमवार) से वाराणसी से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12205, साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.2026 (बुधवार) से साबरमती से 05.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में मिर्जापुर, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, नदबई, खेडली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

