सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण 10 रेलसेवाओं का ठहराव अस्थायी रूप से रहेगा निरस्त

रेलवे द्वारा सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण 10 रेलसेवाओं का सतलाना स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, निम्नलिखित रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों में सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।

1. गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी–बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी–पालनपुर रेलसेवा दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
3. गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी–भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
4. गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर–जोधपुर रेलसेवा दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
5. गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी–बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
6. गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर–भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
7. गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर–भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
8. गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी–भीलड़ी रेलसेवा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
9. गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर–भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
10. गाड़ी संख्या 54813, जोधपुर–बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous

TAGGED