पूर्व रेलवे के खाना–आसनसोल रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, दिसंबर में चार ट्रेनें रद्द

पूर्व रेलवे के खाना–आसनसोल रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते दिसंबर 2026 में चार रेलसेवाओं का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग तारीखों पर चार ट्रेनें रद्द की गई हैं।

इस व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 19608 मदार–कोलकाता रेलसेवा 21 दिसंबर 2026 को नहीं चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता–मदार रेलसेवा 24 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 12988 अजमेर–सियालदह रेलसेवा 22 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी, जबकि गाड़ी संख्या 12987 सियालदह–अजमेर रेलसेवा 23 दिसंबर 2026 को संचालित नहीं होगी। ये सभी रद्दीकरण खाना–आसनसोल रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण किए गए हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED