पानीपत-दिल्ली के बीच 28 अक्टूबर तक चलेंगी मेमू स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा पानीपत जंक्शन और दिल्ली जंक्शन के बीच मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04423/04424 पानीपत जंक्शन–दिल्ली जंक्शन–पानीपत जंक्शन मेमू स्पेशल का संचालन 26 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04423 पानीपत जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के लिए चलेगी। मार्ग में यह दिवाना, समालखा, भोड़वाल माजरी, सोनीपत, नरेला, बादली, आदर्श नगर दिल्ली और सब्जी मंडी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04424 दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सब्जी मंडी, आदर्श नगर दिल्ली, बादली, नरेला, सोनीपत, भोड़वाल माजरी, समालखा और दिवाना स्टेशनों पर रुकेगी तथा पानीपत जंक्शन पहुंचेगी।

दोनों मेमू स्पेशल ट्रेनों में जनरल क्लास के कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED