गाड़ी संख्या 06073/06074 के तीन-तीन फेरे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन, ग्वालियर, आगरा कैंट व मथुरा जंक्शन पर भी होगा ठहराव
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 06073/06074 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–हजरत निजामुद्दीन– तिरुवनंतपुरम नॉर्थ त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत, मध्य भारत और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन का ठहराव उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन ग्वालियर और आगरा मंडल के आगरा कैंट व मथुरा जंक्शन पर भी निर्धारित किया गया है।
गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से प्रत्येक सोमवार को दिनांक 02 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक कुल तीन फेरों में संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 05 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक कुल तीन फेरों में चलेगी।
गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से 14:00 बजे प्रस्थान कर वर्कला शिवगिरी (14:30/14:32), कोल्लम जंक्शन (14:53/14:56), कायमकुलम जंक्शन (15:43/15:45), मावेलिक्करा (15:56/15:57), चेंगन्नूर (16:08/16:10), तिरुवल्ला (16:20/16:22), चंगनाश्शेरी (16:28/16:29), कोट्टायम (16:47/16:50), एर्नाकुलम टाउन (18:00/18:05), अलुवा (18:35/18:37), त्रिशूर (20:12/20:15), शोरनूर जंक्शन (21:10), पलक्कड़ जंक्शन (21:35/21:45), पोडानूर जंक्शन (22:50/22:52), तिरुप्पुर (23:08/23:10), इरोड जंक्शन (23:50/23:55), सेलम जंक्शन (01:45/01:50), जोलारपेट्टई जंक्शन (03:58/04:00), काटपाडी जंक्शन (05:13/05:15), रेणिगुंटा जंक्शन (07:20/07:30), गुडूर जंक्शन (09:20), नेल्लोर (09:43/09:45), ओंगोल (11:13/11:15), चिराला (12:00/12:02), विजयवाड़ा जंक्शन (13:20/13:30), मोटुमारी (15:40), खम्मम (17:13/17:15), वारंगल (19:13/19:15), मंचेरियल (19:58/20:00), सिरपुर कागजनगर (21:25/21:30), बल्हारशाह (21:55/22:00), नागपुर (01:00/01:05), रानी कमलापति (07:45/07:50), बीना जंक्शन (12:30), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (14:45/14:50), ग्वालियर (16:35/16:40), आगरा कैंट (19:15/19:20), मथुरा जंक्शन (20:15/20:20) होते हुए बुधवार को 23:50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से गुरुवार को 05:45 बजे प्रस्थान कर पलवल (07:20), मथुरा जंक्शन (08:05/08:10), आगरा कैंट (09:05/09:10), ग्वालियर (11:40/11:42), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (14:45/14:50), बीना जंक्शन (17:40), रानी कमलापति (20:40/20:45), इटारसी जंक्शन (22:35/22:45), नागपुर (03:45/03:50), बल्हारशाह (07:05/07:10), सिरपुर कागजनगर (08:05/08:07), मंचेरियल (08:38/08:40), वारंगल (10:28/10:30), खम्मम (11:58/12:00), मोटुमारी (13:25), विजयवाड़ा जंक्शन (14:40/14:50), चिराला (16:20/16:22), ओंगोल (17:20/17:22), नेल्लोर (19:20/19:22), गुडूर जंक्शन (20:35), रेणिगुंटा जंक्शन (22:10/22:20), काटपाडी जंक्शन (01:18/01:20), जोलारपेट्टई जंक्शन (02:33/02:35), सेलम जंक्शन (03:55/04:00), इरोड जंक्शन (05:25/05:35), तिरुप्पुर (06:10/06:15), पोडानूर जंक्शन (07:28/07:30), पलक्कड़ जंक्शन (08:35/08:45), शोरनूर जंक्शन (09:40), त्रिशूर (10:47/10:49), अलुवा (11:15/11:20), एर्नाकुलम टाउन (12:22/12:25), कोट्टायम (13:12/13:13), चेंगन्नूर (13:31/13:03), मावेलिक्करा (13:12/13:13), कायमकुलम जंक्शन (13:14/13:16), कोल्लम जंक्शन (14:13/14:16) और वर्कला शिवगिरी (14:39/14:40) होते हुए शनिवार को 16:30 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

