मध्य रेलवे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से नागपुर के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन का नंबर 01157 है। यह ट्रेन एक ट्रिप के लिए संचालित होगी।
इस ट्रेन के निर्धारित ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा हैं।
ट्रेन में कुल चार एसी-2 टियर कोच, आठ एसी-3 टियर कोच, छह स्लीपर क्लास कोच और दो जनरल सेकंड क्लास कम सामान तथा गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 01157 के लिए बुकिंग शुरू है। यात्री इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में आरक्षित टिकट रेलवे के कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकते हैं। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस सिस्टम के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

