सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस को चोरवाड़ रोड स्टेशन पर नया प्रायोगिक ठहराव

पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल ने सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस को चोरवाड़ रोड स्टेशन पर नया प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 19218 (वेरावल से बांद्रा टर्मिनस) के लिए यह ठहराव 21 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा, जबकि ट्रेन संख्या 19217 (बांद्रा टर्मिनस से वेरावल) के लिए यह सुविधा 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

चोरवाड़ रोड स्टेशन पर इस नए ठहराव से यात्रियों को रेल यात्रा के लिए एक अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और रेल संपर्क को सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत यह पहल की गई है।

इस अवसर पर चोरवाड़ रोड स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की उपस्थिति रही। पश्चिम रेलवे का भावनगर मंडल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाओं में सुधार और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED