उत्तर रेलवे द्वारा हजरत निजामुद्दीन और पानीपत जंक्शन के बीच मेमू स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04417/04418 का संचालन 20 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04417 हजरत निजामुद्दीन से पानीपत जंक्शन तक चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04418 पानीपत जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तक संचालित होगी। इन ट्रेनों में जनरल क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी।
गाड़ी संख्या 04417 हजरत निजामुद्दीन–पानीपत जंक्शन मेमू स्पेशल हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर नई दिल्ली, सब्जी मंडी, बदली, नरेला, सोनीपत, भोड़वाल माजरी, समालखा और दिवाना स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन पानीपत जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04418 पानीपत जंक्शन–हजरत निजामुद्दीन मेमू स्पेशल पानीपत जंक्शन से रवाना होकर दिवाना, समालखा, भोड़वाल माजरी, सोनीपत, नरेला, बदली, सब्जी मंडी और नई दिल्ली स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

