कोटा-पानीपत-कोटा स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 और 26 अक्टूबर को

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) द्वारा ट्रेन संख्या 09801 और 09802 कोटा-पानीपत-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 अक्टूबर 2026 और 26 अक्टूबर 2026 को दो-दो ट्रिप के लिए किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 09801: कोटा-पानीपत स्पेशल ट्रेन कोटा जंक्शन, लाखेरी, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली, सोनीपत जंक्शन, भोडवाल माजरी और पानीपत जंक्शन पर ठहराव करेगी।

ट्रेन संख्या 09802: पानीपत-कोटा स्पेशल ट्रेन पानीपत जंक्शन, भोडवाल माजरी, सोनीपत जंक्शन, नई दिल्ली, मथुरा जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर जंक्शन, लाखेरी और कोटा जंक्शन पर ठहराव करेगी।

ट्रेन के संचालन और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त की जा सकती है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED