त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए खजुराहो–हजरत  निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01913/01914 खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कुल 13-13 ट्रिप चलेगी। गाड़ी संख्या 01913 खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 01913 खजुराहो से रात 22:15 बजे प्रस्थान करेगी और दुरियागंज (22:29/22:31), महराजा छत्रसाल छतरपुर (22:52/22:54), टीकमगढ़ (23:50/23:52), दैलवारा कॉर्ड लाइन (00:50/00:52), वीरांगना लक्ष्मीबाई. झांसी (02:10/02:15), दतिया (02:40/02:42), डबरा (03:30/03:32), ग्वालियर (05:05/05:07), मुरैना (05:55/05:57), धौलपुर (06:45/06:47), आगरा कैंट (07:40/07:45), मथुरा (08:50/08:55), कोसी कलां (09:25/09:27) होते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर, कोसी कलां (13:38/13:40), मथुरा (14:35/14:40), आगरा कैंट (15:25/15:30), धौलपुर (17:00/17:02), मुरैना (17:55/17:57), ग्वालियर (18:35/18:37), डबरा (19:28/19:30), दतिया (20:08/20:10), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (21:25/21:35), दैलवारा कॉर्ड लाइन (23:45/23:47), टीकमगढ़ (00:45/00:47), महाराजा छत्रसाल छतरपुर (02:15/02:17) दुरियागंज (02:45/02:47) होते हुए अगले दिन सुबह 03:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कुल 20 ICF कोचों की संरचना के साथ संचालित होगी, जिसमें 05 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, , 1 एसी थ्री टियर , 2 एस एलआर डी श्रेणी के कोच शामिल हैं।

परिचालनिक कारणों के कारण खजुराहो - रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। खजुराहो से रुंधी ट्रेन के स्थान पर उपरोक्त ट्रेन 01913/01914 का संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED