रेलवे द्वारा, दिल्ली जंक्शन और वाराणसी के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 04032 दिल्ली जंक्शन–वाराणसी आरक्षित स्पेशल 17 अक्टूबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04031 वाराणसी–दिल्ली जंक्शन आरक्षित स्पेशल 18 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 04032 दिल्ली जंक्शन–वाराणसी आरक्षित स्पेशल का ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद जंक्शन, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन पर होगा। इसके बाद ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04031 वाराणसी–दिल्ली जंक्शन आरक्षित स्पेशल जौनपुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद जंक्शन और नई दिल्ली पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

