पूर्व रेलवे ने सियालदह दक्षिण सेक्शन में 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक पूजा स्पेशल ट्रेन सेवाओं की जानकारी दी है। इन सेवाओं में सियालदह–बरुईपुर सेक्शन, सियालदह–बडगे बडगे सेक्शन और लक्ष्मीकांतपुर–डायमंड हार्बर सेक्शन की ट्रेनें शामिल हैं।
सियालदह–बरुईपुर सेक्शन में ट्रेन नंबर 03182 सियालदह–बरुईपुर पूजा स्पेशल, 03181 बरुईपुर–बालीगंज पूजा स्पेशल, 03184 बालीगंज–बरुईपुर पूजा स्पेशल, 03183 बरुईपुर–बालीगंज पूजा स्पेशल, 03190 बालीगंज–बरुईपुर पूजा स्पेशल और 03189 बरुईपुर–सियालदह पूजा स्पेशल चलाई जाएंगी।
सियालदह–बडगे बडगे सेक्शन में ट्रेन नंबर 03192 सियालदह–बडगे बडगे पूजा स्पेशल, 03191 बडगे बडगे–न्यू अलीपुर पूजा स्पेशल, 03194 न्यू अलीपुर–बडगे बडगे पूजा स्पेशल, 03193 बडगे बडगे–न्यू अलीपुर पूजा स्पेशल, 03196 न्यू अलीपुर–बडगे बडगे पूजा स्पेशल और 03195 बडगे बडगे–सियालदह पूजा स्पेशल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
वहीं, लक्ष्मीकांतपुर और डायमंड हार्बर सेक्शन में ट्रेन नंबर 03197 डायमंड हार्बर–बरुईपुर पूजा स्पेशल, 03128 बरुईपुर–लक्ष्मीकांतपुर पूजा स्पेशल, 03127 लक्ष्मीकांतपुर–बरुईपुर पूजा स्पेशल और 03198 बरुईपुर–डायमंड हार्बर पूजा स्पेशल चलाई जाएंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

