उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के अंतर्गत प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण कुछ रेलसेवाएं दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
’रेलसेवाएं जो दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी’
1.गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2.गाड़ी संख्या 22491, जोधपुर -दिल्ली सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
3.गाड़ी संख्या 12915, साबरमती- दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
4.गाड़ी संख्या 14088, जैसलमेर- दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
5.गाड़ी संख्या 12216, बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय गरीब रथ रेलसेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
6.गाड़ी संख्या 14312, भुज - बरेली आला हजरत एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को भुज से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
7.गाड़ी संख्या 22471, लालगढ़ -दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
8.गाड़ी संख्या 14713, सीकर- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सीकर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
9.गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

