नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित विशेष ट्रेनें चलेंगी, जानें संचालन की तारीखें और ठहराव

उत्तर रेलवे द्वारा नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04085 और 04086 के माध्यम से यात्रियों को नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और कटरा से नई दिल्ली तक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होकर सोनीपत, पानीपत जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, मार्टियर कैप्टन सुनील कृष्ण चौधरी कठुआ, जम्मू तवी और मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का अंतिम गंतव्य श्री माता वैष्णो देवी कटरा होगा।

वहीं, ट्रेन संख्या 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन कटरा से रवाना होकर मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, मार्टियर कैप्टन सुनील कृष्ण चौधरी कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, पानीपत जंक्शन और सोनीपत सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का अंतिम गंतव्य नई दिल्ली होगा।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 15 अक्टूबर 2026 और 17 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए 16 अक्टूबर 2026 और 18 अक्टूबर 2026 को चलेगी।

इन विशेष ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी और ठहराव संबंधी विवरण के लिए यात्री रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 या भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED