दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन, झांसी में होगा ठहराव

रेल प्रशासन द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नागपुर और समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01207/01208) चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान कर बैतूल (12:58/13:00), इटारसी (15:45/15:50), भोपाल (17:40/17:45), वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (22:30/22:35) कानपुर सेंट्रल (04:40/04:45), ऐशबाग (07:00/07:05), बाराबंकी (08:13/08:15), गोंडा (09:40/09:45), बस्ती (11:15/11:20), गोरखपुर (13:20/13:30), छपरा (18:00/18:05), सोनपुर (20:28/20:30), हाजीपुर (20:40/20:45) और मुजफ्फरपुर (22:25/22:30) होते हुए रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। नागपुर से यह ट्रेन कुल 04 फेरे लगाएगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01208 समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर से रात 03:00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर (04:15/04:20), हाजीपुर (05:10/05:15), सोनपुर (05:25/05:27), छपरा (07:30/07:35), गोरखपुर (11:30/11:40), बस्ती (12:40/12:45), गोंडा (14:15/14:20), बाराबंकी (15:08/15:10), ऐशबाग (16:10/16:15), कानपुर सेंट्रल (17:45/17:50), वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (22:30/22:35), भोपाल (03:20/03:25), इटारसी (05:05/05:10), बैतूल (06:50/06:52) होते हुए शनिवार सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन कुल 04 फेरे लगाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ डिब्बे होंगे, जिनमें 06 द्वितीय श्रेणी स्लीपर, 06 सामान्य श्रेणी, 04 थर्ड एसी तथा 02 एसएलआरडी डिब्बे शामिल रहेंगे। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाएं।

यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा शुरु करने से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति रेलवे के अधिकृत स्रोतों 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED