त्योहारों पर नई दिल्ली–पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच आरक्षित वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 02252/02251 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी, जिससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली–पटना वंदे भारत स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर 2026 को तथा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02251 पटना–नई दिल्ली स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर 2026 को तथा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में पटना से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी इन्हीं स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के संचालन और अन्य अपडेट के लिए NTES की वेबसाइट या ऐप देखने अथवा 139 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED