पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बादकुल्ला स्टेशन पर चार ईएमयू लोकल ट्रेनों को अतिरिक्त अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 12 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को निर्धारित अवधि के दौरान प्रायोगिक आधार पर बादकुल्ला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
बादकुल्ला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव पाने वाली ट्रेनों की सूची:
1. 31845 अप सियालदह–कृष्णानगर सिटी ईएमयू लोकल — सोमवार से शनिवार।
2. 31846 डाउन कृष्णानगर सिटी–सियालदह ईएमयू लोकल — सोमवार से शनिवार।
3. 31847 अप सियालदह–कृष्णानगर सिटी ईएमयू लोकल — रविवार।
4. 31848 डाउन कृष्णानगर सिटी–सियालदह ईएमयू लोकल — रविवार।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

