नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

उत्तर रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 04485/04486 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 11 अक्टूबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04486 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए 12 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली से चलकर सोनीपत, पानीपत जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, धंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04486 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, धंडारी कलां, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, पानीपत जंक्शन और सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED