उत्तर रेलवे द्वारा अलीगढ़ जंक्शन और राजघाट नरौरा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन–राजघाट नरौरा स्पेशल और ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरौरा–अलीगढ़ जंक्शन स्पेशल निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। दोनों ट्रेनें 10 अक्टूबर 2026 और 26 अक्टूबर 2026 को संचालित होंगी।
ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन–राजघाट नरौरा स्पेशल अलीगढ़ जंक्शन से रवाना होकर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हॉल्ट, गोधा हॉल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हॉल्ट और दिबाई हॉल्ट पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन राजघाट नरौरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरौरा–अलीगढ़ जंक्शन स्पेशल राजघाट नरौरा से रवाना होकर दिबाई हॉल्ट, धरमपुर हॉल्ट, अतरौली रोड, गोधा हॉल्ट, सुनामई हॉल्ट, हरदुआगंज और मंजूरगढ़ी पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।
दोनों विशेष ट्रेनें अनारक्षित सामान्य श्रेणी की होंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

