कानपुर सेंट्रल–जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में बदलाव, अक्टूबर 2026 से लागू होंगे नए नंबर

उत्तर रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में बदलाव की सूचना जारी की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 12469 और 12470 के संशोधित नंबर निर्धारित तिथियों से लागू होंगे। ट्रेन संख्या 12470, जो जम्मूतवी से कानपुर सेंट्रल तक चलती है, का नया नंबर 14670 होगा। यह बदलाव जम्मूतवी से शुरू होने वाली यात्रा के लिए 20 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। इस ट्रेन का संशोधित नाम जम्मूतवी–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस होगा।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12469, जो कानपुर सेंट्रल से जम्मूतवी तक चलती है, का नया नंबर 14669 होगा। यह बदलाव संबंधित ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से 21 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। संशोधित ट्रेन का नाम जम्मूतवी–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED