प्रयागराज, कानपुर, आगरा और अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें! 9-10 अक्टूबर को 16 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। उत्तर मध्य रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को चलने वाली कुल 16 ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला किया है।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा निरस्त की गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

• गाड़ी संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026
•गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज – नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026
• गाड़ी संख्या 12275 प्रयागराज – नई दिल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026
• गाड़ी संख्या 12451 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026
• गाड़ी संख्या 12447 मानिकपुर–हज़रत निज़ामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026
• गाड़ी संख्या 14211 आगरा कैंट – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026
• गाड़ी संख्या 64151 अलीगढ़ - दिल्ली मेमू: दिनांक 09.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64107 दनकौर - दिल्ली ईएमयू: दिनांक 09.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64113 खुर्जा - गाजियाबाद ईएमयू: दिनांक 09.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़ - दिल्ली ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा - शकूरबस्ती ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64581 हाथरस किला - दिल्ली मेमू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़ - दिल्ली ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64583 टुंडला - दिल्ली मेमू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त 
• गाड़ी संख्या 64105 अलीगढ़ - नई दिल्ली ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त
• गाड़ी संख्या 64109 दनकौर - शकूरबस्ती ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED