उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के रेवाड़ी जंक्शन–लोहारू–सादुलपुर जंक्शन रेलखंड पर एलसी-124 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) बनाने के लिए ओएचई मास्ट संख्या 174/4-5 के पास पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 अक्टूबर 2026 को चार रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया जाएगा।
मार्ग परिवर्तन के तहत ट्रेन संख्या 54310, हिसार–दिल्ली जंक्शन, भिवानी जंक्शन और रेवाड़ी जंक्शन के बजाय सादुलपुर–रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 54309, दिल्ली जंक्शन–हिसार, रेवाड़ी जंक्शन–भिवानी जंक्शन–हिसार मार्ग से चलेगी। इन दोनों ट्रेनों को हांसी, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, झाड़ली और कोसली में ठहराव दिया जाएगा।
ट्रेन संख्या 14714, दिल्ली सराय रोहिल्ला–सीकर जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन–रींगस जंक्शन–सीकर जंक्शन मार्ग से चलाई जाएगी। इस ट्रेन को नारनौल, नीम का थाना और रींगस जंक्शन पर ठहराव दिया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन–रींगस जंक्शन–फुलेरा–डेगाना जंक्शन मार्ग से संचालित होगी। इस ट्रेन को नारनौल, नीम का थाना, रींगस जंक्शन, फुलेरा, कुचामन सिटी और मकराना जंक्शन पर ठहराव दिया जाएगा।
पुनर्निर्धारण के तहत ट्रेन संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर जंक्शन, दिल्ली सराय रोहिल्ला से 60 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 54703, बठिंडा–जयपुर जंक्शन, को उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में आवश्यकतानुसार 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। ये सभी बदलाव 14 अक्टूबर 2026 को लागू होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

