रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कोलकाता–प्रतापनगर–कोलकाता के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन आगरा मंडल के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 03109 कोलकाता–प्रतापनगर स्पेशल दिनांक 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 03, 10, 17 एवं 24 नवम्बर 2026 को कोलकाता स्टेशन से 08:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन टुंडला जं. पर 06:20 बजे आगमन एवं 06:25 बजे प्रस्थान कर ईदगाह जं. पर 07:25 बजे आगमन एवं 07:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03110 प्रतापनगर–कोलकाता स्पेशल दिनांक 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 05, 12, 19 एवं 26 नवम्बर 2026 को प्रतापनगर स्टेशन से 16:15 बजे प्रस्थान कर ईदगाह जं. पर 07:45 बजे आगमन एवं 07:50 बजे प्रस्थान कर टुंडला जं. पर 09:20 बजे आगमन एवं 09.25 पर प्रस्थान कर तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, ईदगाह जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, रतलाम, गोधरा एवं वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

