त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, चारलापल्ली–निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चारलापल्ली और हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से यह कदम बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिल सके और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके।

1. ट्रेन संख्या 07021 चारलापल्ली से हजरत निजामुद्दीन के बीच सोमवार को 19 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक सात फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07022 हजरत निजामुद्दीन से चारलापल्ली के बीच बुधवार को 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2026 तक सात फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे।

यह विशेष ट्रेन काजीपेट जंक्शन, रामगुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, धौलपुर, आगरा कैंट जंक्शन, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी।

2. ट्रेन संख्या 07621 नांदेड से हजरत निजामुद्दीन के बीच शनिवार को 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक सात फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07622 हजरत निजामुद्दीन से नांदेड के बीच रविवार को 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक सात फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे।

यह विशेष ट्रेन पूर्णा जंक्शन, परभणी जंक्शन, सेलू, पार्टूर, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, आगरा कैंट जंक्शन और मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।

3. ट्रेन संख्या 07023 चारलापल्ली से हजरत निजामुद्दीन के बीच मंगलवार को 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक छह फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07024 हजरत निजामुद्दीन से चारलापल्ली के बीच गुरुवार को 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक छह फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे।

यह विशेष ट्रेन काजीपेट जंक्शन, रामगुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन और आगरा कैंट जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED