रेलवे द्वारा मारवाड़ जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके कारण जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 06 अक्टूबर को मार्ग में रेगुलेट रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 06 अक्टूबर 2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह लूनी-राजकियावास के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

