एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

रेलवे द्वारा देवपुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04816, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा, जो दिनांक 13.10.2026 को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग से सवाईमाधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा वनस्थली निवाई एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED