असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के असारवा एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के असारवा एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06 अक्टूबर 2026 से असारवा स्टेशन से परिवर्तित समय पर प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा असारवा से 08.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा हिम्मतनगर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.25 बजे आगमन एवं 10.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रेलसेवा अपने निर्धारित समयानुसार कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED