त्योहार सीजन में एलटीटी-सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीच 04-04 फेरों के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 01107 एलटीटी से सांतरागाछी के लिए मंगलवार को 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01108 सांतरागाछी से एलटीटी के लिए गुरुवार को 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 15 एसी-III, 03 एसी-II, 01 एसी-I, 02 पावरकार और 01 पैंट्रीकार शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – SECR & RSB

Previous Next

TAGGED