आगामी त्योहारी सीजन 2026 में अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा दिल्ली और कामाख्या के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। ट्रेन संख्या 04076 दिल्ली-कामाख्या 3 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी और कुल 9 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04075 कामाख्या-दिल्ली 5 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार चलेगी और इसके भी कुल 9 फेरे होंगे।
इन ट्रेनों में एसी-3 टियर के 5 कोच, स्लीपर क्लास के 6 कोच, जनरल सेकेंड क्लास के 5 कोच, ब्रेक व लगेज-कम-जनरेटर कार का 1 कोच तथा एसएलआरडी का 1 कोच शामिल होगा। इस प्रकार ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे।
ट्रेन का ठहराव तुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, नौगछिया, कटिहार जंक्शन, बारसोई जंक्शन, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड और रंगिया जंक्शन पर होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NFR & RSB

