जयपुर-बांद्रा स्पेशल के 8 फेरे बढ़े, त्योहारों पर यात्रियों को राहत

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन में विस्तार किया है। रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 09705/09706 के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे त्योहारों के दौरान जयपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09705, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन जयपुर से 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 8 ट्रिप किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 8 ट्रिप चलेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 3 सेकंड एसी, 13 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

ट्रेन का संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED