पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 3 पर पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14814,भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.09.26 से 18.10.26 तक भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया- कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
2. गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 29.09.26 से 18.10.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला- कोटा सी केबिन- सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
3. गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 29.09.26 से 17.10.26 तक जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन -गुड़ला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 06.35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
4. गाड़ी संख्या 12182 , अजमेर-जबलपुर रेल सेवा जो दिनांक 29.09.26 से 18.10.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन - सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

