पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09049/09050 दादर-भुसावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 09049 दादर-भुसावल साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09050 भुसावल-दादर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09049 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 29.09.2026से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। समय, ठहराव और कोच संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

