आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा 03107/03108 कोलकाता–आलमनगर–कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह स्पेशल ट्रेन निर्धारित ठहरावों, परिचालन के दिनों और संरचना के अनुसार चलेगी।
ट्रेन संख्या 03107 कोलकाता–आलमनगर स्पेशल कोलकाता से 15 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 5 नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर और 26 नवंबर 2026 को चलाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 03108 आलमनगर–कोलकाता स्पेशल आलमनगर से 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर 2026 को चलेगी। इस प्रकार दोनों दिशाओं में 7-7, कुल 14 फेरे संचालित किए जाएंगे।
दोनों दिशाओं में ट्रेन के मार्ग में नैहाटी, बैण्डेल, दुर्गापुर, धनबाद जंक्शन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुलतानपुर और उतरेटिया जंक्शन स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन कोलकाता और आलमनगर के बीच निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन की संरचना में एसी 3-टियर के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी (जीएस) के 6 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। इस प्रकार ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन की श्रेणी मेल/एक्सप्रेस है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

