यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 06013 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को रवाना होकर शुक्रवार को मदार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक कुल 09 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होकर शनिवार को जोधपुर पहुंचेगी।

यह स्पेशल रेलसेवा जोधपुर से रवाना होकर मेड़ता रोड, डेगाना जंक्शन, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में भी रेलसेवा निर्धारित मार्ग से जोधपुर पहुंचेगी। रेलसेवा के संचालन से इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED