कानपुर सेंट्रल और उधना के बीच ट्रेन संख्या 04167/04168 का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों औद्योगिक शहरों को रेल सेवा से जोड़ेगी। ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल से उधना और ट्रेन संख्या 04168 उधना से कानपुर सेंट्रल के बीच प्रत्येक शुक्रवार चलेगी।
ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल से उधना के लिए 02 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04168 उधना से कानपुर सेंट्रल के लिए 03 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।
ट्रेन के प्रमुख ठहराव झींझक, फफूंद, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, गोधरा और वडोदरा बताए गए हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

