पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस और बरहनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस–बरहनी अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 10 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 05037 बरहनी–बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित विशेष ट्रेन 8 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी।
दोनों दिशाओं में इस विशेष ट्रेन का ठहराव बोरिवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, इदगाह आगरा, टुंडला, एटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर रेलवे स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन में स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित विशेष ट्रेन के रूप में विशेष किराये पर संचालित की जाएंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

