लक्ष्मीबाईनगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीबाईनगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर के बीच संचालित ट्रेन संख्या 04736/04735 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुनः विस्तारित किया है।

ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मीबाईनगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीबाईनगर से संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाईनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को श्रीगंगानगर से संचालित होगी।

इस ट्रेन के आगमन-प्रस्थान समय, ठहराव, कोच संरचना और संचालन दिवस में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार ही किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED