त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, मालदा टाउन–आनंद विहार के बीच पूजा स्पेशल

ईस्टर्न रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 03435/03436 का संचालन मालदा टाउन और आनंद विहार (टी) के बीच किया जाएगा। ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन से आनंद विहार (टी) के लिए प्रत्येक सोमवार को 12 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच चलेगी। इस दौरान कुल 8 यात्राएं होंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार (टी) से मालदा टाउन के लिए प्रत्येक मंगलवार को 13 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 के बीच चलेगी और कुल 8 यात्राएं होंगी।

मालदा टाउन से आनंद विहार (टी) जाने वाली ट्रेन के मार्ग में न्यू फरक्का, बरहड़वा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर सहित पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र के स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। वापसी दिशा में भी निर्धारित मार्ग के अनुसार इन स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव होंगे।

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। टिकटों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से की जा सकेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED