सीतामढ़ी के लिए सियालदह से पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह–सीतामढ़ी–सियालदह पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 03133 सियालदह से सीतामढ़ी के बीच हर शुक्रवार चलेगी। यह सेवा 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक कुल 7 यात्राओं के लिए निर्धारित है और ट्रेन अगले दिन सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03134 सीतामढ़ी–सियालदह पूजा स्पेशल हर शनिवार चलेगी। यह सेवा 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक कुल 7 यात्राओं के लिए निर्धारित है और अगले दिन सियालदह पहुंचेगी।

इस पूजा स्पेशल ट्रेन के निर्धारित ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन और मधुपुर हैं। ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED