कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा

पूर्व रेलवे ने कोलकाता और मधुबनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 03187 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से मधुबनी के लिए रवाना होगी। यह सेवा 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच कुल 7 यात्राओं के लिए संचालित होगी। ट्रेन अगले दिन मधुबनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03188 मधुबनी–कोलकाता पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मधुबनी से कोलकाता के लिए रवाना होगी। यह सेवा 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 के बीच कुल 7 यात्राओं के लिए चलेगी और अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03185 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल कोलकाता से मधुबनी के बीच चलेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 के बीच हर मंगलवार संचालित होगी और कुल 7 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03186 मधुबनी–कोलकाता पूजा स्पेशल मधुबनी से कोलकाता के लिए 14 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 के बीच हर बुधवार चलेगी और इसके भी 7 फेरे होंगे।

इस पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित पूर्व रेलवे के अन्य स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होंगे। ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED